अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन से बराड़ा के बीच दैनिक ट्रेन के संचालन की एक बार फिर मांग उठने लगी है। स्थानीय ग्रामीणों सहित दैनिक यात्रियों ने एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत मंडल रेल प्रबंधक को भेजी है।
यात्रियों का कहना है कि सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम 5.45 बजे के बीच एक मात्र ट्रेन का संचालन बराड़ा की तरफ किया जाता है और वो दोपहर 12.50 बजे संचालित होती है। इसके बाद एक भी ट्रेन बराड़ा नहीं जाती हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
64502 का संचालन
ट्रेन नंबर 64502 अंबाला-सहारनुपर का संचालन रोजाना किया जा रहा है। यह ट्रेन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 1.19 बजे बराड़ा पहुंचती है। इसके बाद ट्रेन आगामी सफर सहारनपुर की तरफ रवाना हो जाती है। इस ट्रेन के जाने के बाद शाम तक कोई भी दूसरी ट्रेन बराड़ा स्टेशन पर नहीं रुकती। जबकि इस दौरान आधा दर्जन से अधिक मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अंबाला से सहारनपुर की तरफ किया जाता है।
फोटो-26
ग्रामीण क्षेत्रों को संचालित अधिकतर ट्रेनें कोरोना काल से ही बंद हैं। इक्का-दुक्का ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं। इससे नौकरी पेशा सहित स्कूल व कॉलेज जाने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुछ और ट्रेनों का संचालन भी करना चाहिए।
सुनील कुमार, दैनिक यात्री।
फोटो-27
अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन पर कई गांव स्थित हैं। यहां से लोग चंडीगढ़ की तरफ सफर करते हैं लेकिन ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि इससे पूर्व भी कई बार ग्रामीण रेलवे अधिकारियों को ट्रेन संचालन के संबंध में शिकायत सौंप चुके हैं।
दीपू कुमार, दैनिक यात्री।
वर्जन
ट्रेनों का संचालन रेलवे के निर्देश पर किया जाता है। अब प्रत्येक ट्रेन यात्री की समय के अनुसार नहीं चलाई जा सकती है। सुबह और शाम के समय चार से पांच ट्रेनें चल रही हैं। दिन के समय ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम होती है। इसलिए ट्रेन नहीं चलाई जा रही।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
सुनील कुमार, दैनिक यात्री।