फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निरवैर मामले में एसआईटी से जांच कराने की मांग

Mon, 06 Jul 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धन्यौड़ा गांव में खुले बोरवेल में गिरने पर जान गंवाने वाले निरवैर मामले में पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों में रोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट निरवैर के ताया गुरप्रीत सहित अन्य परिजनों ने अंबाला पुलिस अधीक्षक से एसआईटी गठित कर डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

उनके अधिवक्ता हर्ष ने भी देश में खुले बोरवेलों को लेकर एक राष्ट्रीय कानून बनाने की मांग भी उठाई गई है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखा है। धन्यौड़ा गांव में बोरवेल को खोला छोड़ने के मामले में सदर थाना पुलिस ने खेत मालिक हरनेक सहित खेत को ठेके पर लेने वाले दिलप्रीत, बलजीत को काबू किया था। हालांकि शनिवार को ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
इससे परिजनों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें गुमराह किया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की बात कहीं होती तो वह जमानत मिलने का विरोध करते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें