अंबाला। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में रविवार को संत दर्शन सिंह महाराज और संत राजिंदर सिंह महाराज का पावन प्रकाश पर्व दर्शन आश्रम और दर्शन एकेडमी में मनाया गया। इस पावन अवसर पर रोहतक से पहुंची बहन किरण मलहोत्रा ने अपने रूहानी प्रवचनों से संगत को निहाल किया। उन्होंने प्रभु-प्रेम आपसी भाईचारे और ध्यान-अभ्यास के माध्यम से रूह को परमात्मा से जोड़ने का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान चिल्ड्रन सत्संग के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। सत्संग की समाप्ति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रेमपूर्वक महाराज का लंगर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ। संवाद