फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुल निर्माण में लेटलतीफी, घरों में आने लगी दरार

विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल की तस्वीर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरि नगर क्षेत्र से नया गांव तक रेलवे फाटक तक बन रहे पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। यही कारण है कि आसपास के रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के घरों में तो दरारें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

हर समय मकान गिरने का भय रहता है। लोगों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। यह पुल हरि नगर, माजरी और शालीमार विहार के एरिया को नया गांव से जोड़ेगा। इससे आसपास के क्षेत्रवासियों को सुविधा होगी। लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण कार्य के लिए वे विधायक और विभाग के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ।
फोटो नंबर - 18
काम-धंधा ठप्प
पुल के नजदीक ही मनियारी की दुकान करने वाले पन्नालाल ने बताया कि पहले कोरोना के समय उनकी दुकानदारी प्रभावित हुई। कोरोना के तुंरत बाद इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। जिसके कारण उनकी दुकानदारी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

फोटो - 17
घर की रोशनी और हवा रुकी
हरिनगर के रहने वाले शंकर ने बताया कि उनका घर पुल के नजदीक है और पुल का एक बड़ा हिस्सा उनके घर के बिल्कुल सामने आने के कारण उनके घर में रोशनी भी घट गई है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने बताया कि निर्माण के चलते यहां पर बड़े-बड़े वाहन आते रहते हैं।

निर्माणाधीन पुल की तस्वीर

निर्माणाधीन पुल की तस्वीर

निर्माणाधीन पुल की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें