फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में... पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भजन गायक हमसर हयात ने दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में... नजराना दे के लाया बाबा तेरी शिरडी में..., आदि साईं भजनों से समां बांध दिया। यह मौका था शुक्रवार रात छावनी के तोपखाना बाजार में बाबा मुराद शाह क्लब द्वारा आयोजित तीसरे विशाल मेले का। गगनदीप सिंह और हरसिमरन सिंह द्वारा आयोजित करवाए गए मेले में गायकों ने कई भजनों की प्रस्तुति दी। इसके दौरान सरदार अली और बॉलीवुड के गायक कमाल खान ने भजनों के माध्यम से समां बांध दिया। उन्होंने सरदार अली के भजन मेला सैया दा फकीर दी लकीर... आदि भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा ने बाबा जी की ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर पंजाब से आए बाबा हैप्पी ने शिरकत की और लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मेले में आए स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रंजीत सिंह और उनकी पत्नी लतिका और छावनी बोर्ड के सीईओ विनीत, अंबाला छावनी थाना प्रभारी नरेश शर्मा को हैप्पी बाबा, गगनदीप और अजय बवेजा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इस दौरान अटूट लंगर लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें