फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तकनीकी उत्सव में दीप्ति,विभा और गुरप्रीत सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टाफ व विजेता प्रतिभागी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसडी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय तकनीकी उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तकनीकी उत्सव में दीप्ति,विभा और गुरप्रीत सिंह ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्पणा ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी कौशल ही सफलता की असली कुंजी है। उत्सव के दौरान माइंड मेज (क्विज), वेब एलेवट, डिबगिंग और ब्लाइंड बाइट जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विशेष कार्यशाला में छात्रों को कंप्यूटर की बारीकियां भी सिखाई गईं। ब्लाइंड बाइट में दीप्ति, डिबगिंग में विभा अग्रवाल और वेब एलेवट में गुरप्रीत सिंह ने बाजी मारी। वहीं, टेक स्प्लैश में अर्शिता व खुशी की टीम और क्विज में दीपांशी, ईशा व युतेश की टीम प्रथम रही। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. आरती अरोड़ा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें