फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिमला पहुंचे डीईईओ, बच्चों से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हिमाचल प्रदेश के शिमला तारा देवी स्थित भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र में अंबाला के प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों का पांच दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। भारत स्काउट और गाइड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र तारा देवी में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों का प्रशिक्षण हुआ है।
विज्ञापन




शिविर में अंबाला जिला के प्राइमरी स्कूलों के 90 बच्चों के साथ-साथ इनको पढ़ाने वाले 13 अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर के समापन दिवस के मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा स्वयं राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र तारा देवी के प्रांगण में बच्चों के बीच पहुंचे और बच्चों व अध्यापकों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बच्चों ने डीईईओ सुधीर कालड़ा से प्रशिक्षण शिविर के अपने अनुभवों सांझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। बच्चों ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान उनके रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट के सिद्धांत हमें देश का एक अच्छा नागरिक बनने में सहायता करते हैं, क्योंकि एक स्काउट हमेशा समाज और देश की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने बच्चों और शिक्षको का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद जब वह अपने स्कूलों और गांवों में पहुंचे तो लोगों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन




इस अवसर पर डीईईओ सुधीर कालड़ा ने बेहतर कार्य करने वाले अध्यापक-अध्यापिकाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय के सचिव शिवम, मुख्य प्रशिक्षक गुरचरण सिंह, डीओसी मनोज कुमार, संजय कौशिक व भूपिंद्र कौर, सेवानिवृत अध्यापक रामकुमार और मौलिक मुख्य अध्यापक राजेंद्र सिंह व सविता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें