फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना जीवन भगवान को करें समर्पित : गीता मनीषी

विज्ञापन
भगवान श्री परशुराम गोशाला खतौली भगवान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना कर दायित्व ग्रहण सम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भगवान श्री परशुराम गोशाला खतौली में भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा की ओर से भगवान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना कर दायित्व ग्रहण समारोह मनाया।
विज्ञापन

इसके मुख्य अतिथि धर्मपाल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेश खन्ना ने शिरकत की। कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम् गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद ने प्रवचन किए। उन्होंने सबसे पहले पहलगाम में हुए नरसंहार में शहीद हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए मौन कराया।
इसके उपरांत उन्होंने बताया कि हमें अपना जीवन भगवान को समर्पित कर देना चाहिए। उन्होंने धन्ना भगत की कहानी सुनाते हुए बताया कि धन्ना भगत एक पत्थर को ही शीला ग्राम मनाकर पूजते रहे और उसी में ही भगवान प्रकट हो गए। हम उस देश के वासी हैं, जहां पत्थर में भगवान को देखा जाता है।
विज्ञापन

देशभक्ति से जुड़ी नृत्य नाटिका ने किया मंत्रमुग्ध
इस कार्यक्रम की शोभा को विद्यार्थियों ने ओर बढ़ा दिया, जब उन्होंने देशभक्ति से जुड़ी नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष सतीश चावला ने शाखा के पिछले वर्ष किए गए कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बताया की गोशाला में भगवान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमा का तीन दिन की विधिवत पूजन के बाद ही स्थापना की गई। इसके उपरांत भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर के महासचिव अतुल गोयल ने भारत विकास परिषद के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर के अध्यक्ष कपिल गुप्ता, दायित्व प्रदाता की भूमिका अतुल गोयल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें