फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रद परीक्षा पर सोमवार को होगा फैसला

Sun, 24 Sep 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक होने के बाद रेलवे की पदोन्नति परीक्षा के पेपर को रद कर दिया गया है। इस संबंध में शनिवार शाम को मंडल रेल कार्यालय की तरफ से संबंधित अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किए गए हैं कि 25 व 27 सितंबर को परीक्षा देने वाले कर्मचारियों को न भेजा जाए। इसकी आगामी तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। ये परीक्षा आरक्षित श्रेणी के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए थी, जिन्हें पदोन्नत करके तृतीय श्रेणी के तहत वाणिज्य विभाग में तैनात किया जाना था।
जानकारी के अनुसार 21 सितंबर की सुबह करीब 11.40 बजे रेलवे अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश आया था। ये संदेश रेलवे की पदोन्नति के लिए होने वाली परीक्षा के संबंध में था। वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी ने इस पेपर को गलती से व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दिया जोकि आधे घंटे तक ग्रुप में ही रहा।
विज्ञापन

जब विभागीय अधिकारियों ने देखा तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दी। गलती का एहसास होते ही संबंधित अधिकारी ने भी व्हाट्सएप ग्रुप से पदोन्नति परीक्षा से संबंधित पेपर को हटा दिया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने इस पेपर को देख लिया और बाहरी लोगों के साथ साझा भी कर दिया। जब सोशल मीडिया पर इसका प्रचार-प्रसार हुआ तो आनन-फानन में पूरा पेपर बदल दिया गया ताकि किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

वहीं अब मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला मंडल ने पदोन्नति की परीक्षा को आगामी आदेशों तक रद करने का फैसला किया है। अब यह मामला अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया के संज्ञान में आया तो उन्होंने वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार से इसकी विस्तृत रिपोर्ट ली। सोमवार को इस मुद्दे पर मंडल कार्यालय में एक विशेष बैठक होगी और फैसला किया जाएगा कि पदोन्नति परीक्षा को आगामी किस तरीके से लिया जाएगा, वहीं इस प्रकार लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें