फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेबिट कार्ड का झंझट होगा खत्म, यूपीआई से होगा लेनदेन

विज्ञापन
अंबाला कैंट में लगा एक निजी कंपनी का एटीएम: संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। एटीएम में जल्द ही उपभोक्ता यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये भी लेनदेन कर सकेंगे। इसके लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। एक क्लिक करते ही एटीएम पर क्यूआर कोड आ जाएगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता के स्कैन करने के बाद लेनदेन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अंबाला में इस तरह का पहला एटीएम एक निजी कंपनी द्वारा लगाया गया है। महेश नगर के टांगरी बांध स्थित परशुराम मंदिर के पास लगे इस एटीएम को व्हाइट लेवल एटीएम कहा जाता है। जल्द ही सरकारी व अन्य बैंकों के एटीएम में भी यूपीआई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगा। इसे लेकर बैंक की ओर से अपने एटीएम के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया जाएगा।
डेबिट कार्ड के घटते इस्तेमाल पर उठाया कदम

दरअसल, यूपीआई के जरिये लेन-देन बढ़ने के कारण बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल घटने लगा है। डेबिट कार्ड के झंझट में उलझने के कारण लोग अपने मोबाइल से ही लेनदेन कर लेते हैं। इसलिए बैंकों की तरफ से उपभोक्ताओं को दोबारा एटीएम तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इससे बैंकों की शाखाओं में नकदी जमा करने को लेकर दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

वर्जन

जल्द ही सभी बैंकों के एटीएम में भी यूपीआई से पेमेंट की सुविधा शुरू की जाएगी। बैंकों की ओर से एटीएम के सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किए जाएगा। अभी जिस एटीएम में यह सुविधा शुरू हुई है उन्हें व्हाइट लेवल एटीएम कहा जाता है जो एक निजी कंपनी की ओर से चलाया जाता है। इस तरह से अंबाला में कुछ ओर एटीएम भी है।
विज्ञापन

पुनीत कुमार, लीड बैंक मैनेजर अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें