फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हादसे में घायल किशोरी की मौत, सवा महीने बाद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की राय मार्केट में नगर कीर्तन के दौरान हुए हादसे में घायल 17 वर्षीय किशोरी मुस्कान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना के करीब सवा महीने बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर एक्टिवा चालक महिला और उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि टक्कर के बाद आरोपी पक्ष ने पीड़िता को सही समय पर उपचार नहीं दिया और परिजनों को गुमराह किया।नगर कीर्तन में माथा टेकने गई थी किशोरियां : बाजीगर कॉलोनी निवासी परमजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 नवंबर 2025 को वह अपनी बेटी मुस्कान (17), कोमल (12) और हरजीत (16) के साथ राय मार्केट में नगर कीर्तन में माथा टेकने गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे बिग बाजार के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद एक्टिवा ने तीनों लड़कियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से मुस्कान एक्टिवा के नीचे दब गई, जबकि अन्य दो लड़कियां छिटक कर दूर जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज : मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पीएमआर) ने हादसे की गंभीरता की पुष्टि की। डॉक्टरों के अनुसार, मुस्कान की मौत ब्लंट ट्रॉमा एब्डोमेन (पेट पर जोरदार अंदरूनी चोट) की वजह से आंत फटने (इंटेस्टाइनल परफोरेशान) के कारण हुई। यह चोट एक्सीडेंट के दौरान ही लगी थी, जो जानलेवा साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें