फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी मनजीत सिंह का शुक्रवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जज नीलम कुमारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ। काले पीलिया से ग्रस्त कैदी की वीरवार को सेंट्रल जेल के बाहर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बता दें कि वीरवार को सेंट्रल जेल से गारद मनजीत को काले पीलिया की दवा दिलवाने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई ले गए थे। जहां दवा ना मिलने के बाद वह जेल में वापिस लौट रहे थे कि तबीयत अचानक बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें