अंबाला। बराड़ा में रंजिश के चलते डंडे, रॉड और बिंडों से लैस बदमाशों ने नदीम खान के घर में घुसकर पिटाई कर दी। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की भी धमकी देकर फरार हो गए। नदीम खान ने बताया कि 20 जनवरी की शाम को वह अपने घर पर था कि अचानक रंजिश के चलते बराड़ा के ही जावेद उर्फ गोनी, नसीम उर्फ (गुगी), जुबैर ने हाथों में बिंडे, रॉड और गंड़ासी से घर पर ही हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों हाथ पकड़कर मारपीट की और से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी धमकाकर गए कि अब तो बच गया, आगे नहीं छोड़ेंगे। स्थानीय लोगों को जमा होते देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी जावेद, जुबैर, नसीम उर्फ गुगी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।