फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिनभर ठंड ने सताया, 24 तक राहत नहीं

विज्ञापन
मौसम की फोटो।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक दिन ठंडा रहा। ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों को परेशान किया। तीन दिन धूप निकलने के बाद ठंड फिर बढ़ गई। अभी 24 जनवरी तक घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान हल्की गति से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह गहरी धुंध, कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन

आज और कल चलेगी शीत लहर
मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को शीत लहर चलने की संभावना जताई है। जिससे ठंड बढ़ सकती है। सुबह और शाम को घना कोहरा भी छा सकता है। अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जनवरी माह के शुरू होने से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 20 दिन में महज तीन दिन ही सूरज ने दर्शन दिए हैं। सूर्या की किरणें धरती पर न पड़ने से ठंड ने बेहाल कर दिया है। अभी सर्दी की छुट्टियां भी स्कूलों में चल रही हैं।
आगे ऐसा रह सकता है तापमान

-21 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-22 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-23 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने व मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

-24 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरे छाने व मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें