छावनी के घसीटपुर रेलवे लाइन के पास कुंए में 30 वर्षीय प्रवीन का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने कुंए में तैरती शरीर को देखकर इलाका पुलिस को सूचित किया। जैसे ही शव का बाहर निकालकर शिनाख्त की गई तो पता चला कि व्यक्ति घसीटपुर का ही रहने वाला है। वह 10 नवंबर से ही अपने घर से लापता था। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर भेजा गया है। जांच अधिकारी कृष्ण पाल का कहना था कि फिलहाल मौत के असल कारणों का पता नहीं चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा। परिजनों की ओर से युवक के लापता होने की शिकायत भी पुलिस को नहीं दी गई थी।