फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे किनारे नाले में मिला शव, सिर से धड़ तक गला

विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे नाले में मिले शव को निकालते हुए पुलिस के जवान व अन्य: संवाद
विज्ञापन
- शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे स्थित गांधी मैदान के पास नाले में सोमवार सुबह 10 बजे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और सिर से लेकर धड़ तक का हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रेजिमेंट चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों को नाले से दुर्गंध आ रही थी। एक दिन पहले रविवार को भी दुर्गंध आने की सूचना मिलने के बाद सर्च अभियान चलाया था लेकिन शव नहीं मिला था। दूसरे दिन मुख्य नाले के साथ सैन्य क्षेत्र की तरफ से हाईवे किनारे नाले में शव मिला। मृतक की उम्र व पहचान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है क्योंकि पानी में रहने के कारण शव क्षत-विक्षत हो चुका है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें