अंबाला। बब्याल के चंदपुरा ओवरब्रिज के नीचे मिले पशुओं के मांस को लेकर स्थानीय निवासियों सहित गो सेवा दल के सदस्यों में रोष व्याप्त हो गया। उन्हें जानकारी मिली थी कि किसी ने गाय को मारकर पुल के नीचे फैंक दिया है।
वहीं मौके पर पहुंची महेशनगर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि मरे हुए पशुओं को खाल उतारने के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा यहां फैंका जा रहा है। इस कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है।
पुलिस ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि मरे हुए पशुओं को यहां न फैंका जाए, उन्हें दूसरी जगह जमीन में दबाने का कार्य किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो।