फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीपी ने शराब पीते पकड़ा, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sun, 03 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देररात डीसीपी जशनदीप सिंह रंधावा ने छापामारी कर दो पुलिस वालों को शराब पीते पकड़ लिया। डीसीपी रात को गश्त पर थे। दोनों पुलिस वालों का मेडिकल करवाया गया,  जिसमें शराब का सेवन किए होने की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीसीपी रंधावा नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत स्पेशल सर्च पर निकले थे। उन्होंने इस दौरान अंबाला कैंट व अंबाला सिटी के कई इलाकों का दौरा कर रात को पुलिस सुरक्षा का जायजा लिया। जैसे ही वे अंबाला कैंट फुटबाल चौक के पास से गुजरे तो उन्होंने वहां एक राइडर नंबर बीस खड़ी हुई देखी।

लेकिन वहां बाइक राइडर तो खड़ी थी, लेकिन पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे। उन्होंने अपने साथ अन्य पुलिस कर्मियों को उस बाइक राइडर पर सवार पुलिस कर्मियों के बारे में पता लगाने के निर्देश दिए। राइडर सवार पुलिस कर्मचारियों को जब ढूंढा गया, तो दोनों वहीं एक दुकान पर बैठे शराब का सेवन करते मिले।
विज्ञापन


दोनों ही पुलिस वाले अंबाला कैंट थाने के हवलदार है। डीसीपी के निर्देश पर दोनों का तुरंत मेडिकल करवाया गया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हो गई। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि मेडिकल में दोनों हवलदारों द्वारा शराब पिए जाने की पुष्टि के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसीपी ने तुरंत  प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें