फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनगढ़ और ठरवा गांव पहुंचे डीसी ने देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह और एसपी अभिषेक जोरवाल के साथ रतनगढ़ का निरीक्षण करते डीसी अशोक कुमार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हाल ही में घोषित किए गए दो नए कैंटेनमेंट जोन गांव रतनगढ़ और ठरवा का डीसी अशोक कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इनमें कोरोना संक्रमण का एक-एक मरीज मिलने के चलते दोनों स्थानों को कैंटेनमैंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कैंटेनमैंट जोन में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में गुरूद्वारों द्वारा लंगर भी नहीं चलाया जाएगा, यह सब सुरक्षा की दृष्टि से है। इसके साथ-साथ आवश्यक खाद्य सामग्री सहित संबंधित सभी चीजें यहां के लोगों को प्रशासन के अधिकारियों की मंजूरी के साथ उपलब्ध करवाई जाएंगी।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गांव ठरवा में जाकर कैंटेनमैंट जोन के तहत की गई गतिविधियों के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ गांव के सरपंच से भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यहां पर भी 400 से अधिक घरों को क्वारंटीन करने का काम किया गया है। गांव के जिस व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव आया था, उसके परिवार सहित अन्य लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ चुकी है। यहां पर 100 से अधिक सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें