फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर और नर्स के साथ आशा वर्करों को भी किया सम्मानित

विज्ञापन
स्वर्णकार संघ द्वारा सम्मानित किए गए स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंबाला।  कोरोना महामारी से निपटने के लिए 24 घंटे ड्यूटी में तैनात डॉक्टर, नर्स व पुलिकर्मी, मीडिया अपनी जान की परवाह किए बगैर हम लोगों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। इनके जज्बे का हम लोग सलाम करते हैं। अंबाला शहर अशोक विहार में स्वर्णकार संघ ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर राजेश एमडी मेडिसिन होम्योपैथिक सिविल अस्पताल, स्टाफ नर्स विनय शर्मा, आशा वर्कर निशा को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।  स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी अश्विनी तरामा ने कहा कि  स्वर्णकार संघ डॉक्टर, नर्स, आशा वर्कर के कार्य की प्रशंसा करता है। कोरोना जैसी महामारी के समय डॉक्टर, नर्स, आशा वर्कर बड़ी हिम्मत का काम कर रहे हैं। अपनी जान की परवाह किए बगैर वे अपनी ड्यूटी को कर रहे हैं। वहीं मीडिया, पुलिस, सफाई कर्मचारी भी कोरोना वायरस में अपने कार्य को बाखूबी निभा रहे हैं, इनकी जितनी भी सराहना की जाए वे बहुत कम है। इस अवसर पर कृष्णा सोढ़ी, कपिल सेकड़ी, राजिंदर कुमार, मनदीप,  हन्नी सोढ़ी, विशु, अजय ठाकुर, विपन, दीपक भोला, हेप्पी दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें