फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दंगल में बेटियों का दम, बोली हम किसी से नहीं कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अखाड़ों में जहां पुरुषों का दबदबा था उन्हें चुनौती देने के लिए महिलाएं भी उसमें कूद पड़ी हैं। रेसलिंग मैट पर जहां इक्का-दुक्का ही महिलाएं नजर आती थीं अब उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। कुश्ती खेल में हरियाणा की बेटियों को दबदबा रहा हो या फिर दंगल फिल्म से प्रेरणा ली हो।
विज्ञापन

आज के समय में महिलाएं रेसलिंग मैट पर उतर कर अपने आप को साबित कर रही हैं। अगर अंबाला कुश्ती सेंटर की बात करें तो आज से दस साल पहले यहां पर कुछ ही लड़कियां थी, अब उनकी भी संख्या 12 के करीब हो गई है। एक समय था जब कुश्ती में कोई भी महिला पहलवान आना नहीं चाहती थी। न ही उन्हें आने दिया जाता था लेकिन पिछले 15-20 सालों में कुश्ती को लेकर लड़कियों का नजरिया ऐसा बदला कि वे भी कुश्ती में आईं और कुश्ती के दांवपेंच सीखकर विदेश में अपना तथा अपने देश का नाम रोशन किया।
छावनी के क्राॅस रोड 12 निवासी रिया नैनीवाल ने बताया कि वह राजकीय कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। वर्ष 2019 में रिया ने दंगल पिक्चर देखी थी। इसके बाद वह उस पिक्चर से इतनी प्रभावित हुईं कि उसने कुश्ती के दांवपेंच सीखने का मन बना लिया। पिछले काफी समय से वह छावनी के वार हीरोज स्टेडियम स्थित कुश्ती सेंटर में कुश्ती के दांवपेच सीख रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उसने फरीदाबाद में आयोजित खेलो हरियाणा राज्य स्तर पर भागीदारी की। अंबाला छावनी में अखाड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, जिला स्तर पर स्कूल गेम में तीन स्वर्ण पदक, जिला स्तर पर खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक सहित अन्य पदक जीते। छावनी के पैरी होटल निवासी सुहाना ने बताया कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। दो साल से वह कुश्ती कर रही है, उसने जिला स्तर पर स्कूल गेम में स्वर्ण पदक, अंबाला में महाकुंभ में जिला स्तर पर स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर अखाड़ा प्रतियोगिता में भागीदारी रही।
इसी तरह से नंदनी ने जिला स्तर पर स्कूल गेम में तीन स्वर्ण पदक, अंबाला कुमारी में दूसरा स्थान, जिला स्तर पर अखाड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक , जिला स्तर पर खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीता। सिया का कहना है कि वह पांच साल से कुश्ती कर रही है, खेल महाकुंभ में उसने जिलास्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर स्कूल गेम में स्वर्ण पदक और अखाड़ा प्रतियोगिता में जिलास्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें