फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हैप्पी कार्ड का स्टॉक आने का रोडवेज कर्मचारी को इंतजार

विज्ञापन
घसीटपुर निवासी संतरो देवी
विज्ञापन
हैप्पी कार्ड बनाने में एक बार फिर से रोडवेज कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के बाद जिन लाभार्थियों ने हैप्पी कार्ड अप्लाई किए थे। उन लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड अभी तक रोडवेज के अधिकारियाें के पास ही नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण लोग अंबाला छावनी, अंबाला सिटी और नारायणगढ़ में कार्यालयों में हैप्पी कार्ड लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं और परेशान हो रहे हैं। रोडवेज के कर्मचारी भी हैप्पी कार्ड के नए स्टॉक के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पहले चरण में रोडवेज के पास 64 हजार के करीब हैप्पी कार्ड आए थे।
इसमें से रोडवेज ने 58 हजार 500 हैप्पी कार्ड बनाकर लाभार्थियों को वितरित कर दिए। लेकिन साढे़ पांच हजार हैप्पी कार्ड अभी भी पडे़ हुए हैं। इन्हें लेने के लिए कम ही लाभार्थी आ रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो: 10
अगले महीने आने को बोल रहे कर्मचारी
घसीटपुर निवासी संतरो देवी ने बताया कि उसने अपने बेटे कृष्णा, अभिमन्यु और पम्मी देवी का हैप्पी कार्ड अप्लाई किया था। वह छावनी बस अड्डा कार्यालय में आई तो यहां पर अगले महीने आने को कहा जा रहा है।
फोटो: 11
बस अड्डे पर नहीं मिल रहे हैप्पी कार्ड
छावनी निवासी मोहन लाल ने बताया कि उसने डेढ़ महीना पहले हैप्पी कार्ड अप्लाई किया था। मोबाइल में मैसेज आया है कि वह बस स्टैंड से अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर लें लेकिन यहां पर कर्मचारी कार्ड नहीं दे रहे हैं।
फोटो: 12
पिछले महीने किए थे कार्ड अप्लाई
डेरा सलीमपुर निवासी गगन ने बताया कि उसने सितंबर में सीएससी सेंटर से हैप्पी कार्ड अप्लाई करवाया था। अब वह कार्ड लेने आया है तो यहां पर बताया जा रहा है कि उनके पास अभी तक हैप्पी कार्ड नहीं आए हैं। जैसे ही कार्ड आएंगे तो बता दिया जाएगा।
फोटो: 13
दीपावली के बाद बुलाया जा रहा
गांव हेमा माजरा निवासी बलबीर सिंह का कहना है कि उसने पिछले महीने अपने परिवार के पांच सदस्यों के हैप्पी कार्ड अप्लाई किए हैं। जब वह कार्यालय में हैप्पी कार्ड लेने आए तो उन्हें दीपावली के बाद आने को कहा जा रहा है।
वर्जन
पहले चरण में 64 हजार हैप्पी कार्ड आए थे जिसमें से साढ़े 58 हजार हैप्पी कार्ड बना दिए हैं। वहीं जिन्होंने जुलाई के बाद कार्ड अप्लाई किए हैं। उन लाभार्थियों के कार्ड अभी तक नहीं आए। जैसे ही कार्ड आएंगे लोगों को वितरित कर दिए जाएंगे।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।

घसीटपुर निवासी संतरो देवी

घसीटपुर निवासी संतरो देवी

घसीटपुर निवासी संतरो देवी

घसीटपुर निवासी संतरो देवी

घसीटपुर निवासी संतरो देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें