फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में ऑनलाइन आवेदन की तारीख को तकनीकी शिक्षा विभाग ने बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जून थी। अब यह बढ़कर 24 जून हो गई है।
विज्ञापन

नए शेड्युल के अनुसार अब दो जुलाई को पहली और 11 जुलाई को दूसरी काउंसिलिंग होगी और सीट अलॉट की मेरिट जारी की जाएगी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आठ कोर्स में 600 और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकि संस्थान में 8 कोर्स में 480 सीट पर दाखिला होना है। इस संस्थान में फॉर्मेसी, एमएलटी व कंप्यूटर आवेदकों की पहली पसंद हैं और बाकी के कोर्स में भी आवेदक रुझान दिखा रहे हैं।
कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला ब्रांच प्रभारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में फॉर्मेसी, एमएलटी और कंप्यूटर आवेदकों की पहली पसंद हैं और बाकी के कोर्स में भी आवेदक रुझान दिखा रहे हैं। ऑनलाइन दाखिले के लिए तारीख को 24 जून तक बढ़ा दिया है। कोई भी आवेदक संस्थान में आकर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

पंजीकरण में दाखिले के लिए अनिवार्य दस्तावेज

10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, परिवार पहचान पत्र, लेटरल एंट्री के तहत दाखिले के लिए दसवीं के प्रमाण-पत्र के साथ 12वीं पीसीएम, एनएसक्यूएफ लेवल-4, दो साल का आईटीआई कोर्स जो भी लागू होता है, उसके प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, (स्कूल जहां से दसवीं पास की है), आधार कार्ड, आय का प्रमाण पत्र (वित्त वर्ष 2023 का बना हुआ होना चाहिए), बैंक खाते की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर अभ्यर्थी के माता व पिता का, नॉन रिफंडेबल पंजीकरण शुल्क एक हजार रुपये सामान्य वर्ग के लिए, 700 रुपये आरक्षित वर्ग एससी ए, एससीडी, बीसी ए, बीसीबी, ईडब्ल्यूएस, पीएच, ईएसएम, एफएफ, केएम, एचजीएसटी और महिला उम्मीदवार।
विज्ञापन


कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में सीट
कोर्स सीट

कंप्यूटर 120

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60

ऑफिस मैनेजमेंट व कंप्यूटर एप्लीकेशन 60

लाइब्रेरी एवं इंफार्मेशन साइंस 30

फाइनेंस अकाउंट और ऑडिटिंग 60

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी 60

फॉर्मेसी 60

बैकिंग, फाइनेंस सर्विस इंश्योरेंस वोकेशनल 30

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में इतनी सीट

कोर्स सीट

आर्किटेक्चर 60

ऑटोमोबाइल 60

सिविल 120

कंप्यूटर 60

इलेक्ट्रिकल 60

इलेक्ट्रोनिक्स एवं कम्युनिकेशन 60

मेकेनिकल 120

प्लास्टिक 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें