फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लखनौर साहिब में दस्तारबंदी समागम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही दसवीं श्री लखनौर साहिब में वीरवार को दशहरा पर्व पर वार्षिक मेला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के दस्तारबंदी दिवस के रूप में दस्तारबंदी समागम आयोजित किया जाएगा। समागम में सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। समागम में पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कथावाचक संगत को गुरुबाणी कीर्तन के द्वारा निहाल करेंगे, जिसमें श्री अमृतसर साहिब से ज्ञानी परविंद्रपाल सिंह, ढाडी जत्था बीबी जसबीर कौर जस, ढाडी जत्था सुखचैन सिंह शीतल, ज्ञानी सतनाम सिंह बल, ज्ञानी सिमरनजीत सिंह प्रचार एचएसजीएम कमेटी, मनप्रीत सिंह जनसुआ, हजूरी रागी जत्था अमृतपाल सिंह संगत को गुरुबाणी से निहाल करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें