फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंडर-14 बास्केटबॉल लड़कियों में दर्शन अकादमी रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-10 में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सोमवार को अंडर-14और 17 लड़कियों के मुकाबले करवाए गए। अंडर-14 लड़कियों में बास्केटबॉल में दर्शन अकादमी प्रथम, एसवीएस बाल भारती द्वितीय रहा। इसी प्रकार हैंडबॉल में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं कबड्डी में द स्कॉलर्स स्कूल प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय नूरपुर, वालीबॉल में दर्शन अकादमी प्रथम, पीकेआर जैन वाटिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। योगा में पुलिस डीएवी स्कूल प्रथम, एसवीएस बाल भारती स्कूल द्वितीय रहा अंडर-17 गर्ल्स में हैंडबॉल में एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान पाया।
इसी प्रकार हैंडबॉल अंडर-19 में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, पीकेआर पब्लिक स्कूल द्वितीय, अंडर-17 वालबॉल में राजकीय उच्च विद्यालय मटहेड़ी शेखां प्रथम, अंडर-19 में पीकेआर जैन वाटिका प्रथम, अंडर-19 कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना प्रथम, अंडर- 17 में सोहनलाल डीएवी स्कूल प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय नूरपुर द्वितीय, अंडर-14 फुटबाल में पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, अकाल अकादमी द्वितीय, अंडर-17 फुटबाल में पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुराना द्वितीय, अंडर-19 फुटबाल में एसवीएस बाल भारती स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय रहा।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला वन सतबीर सैनी ने रिबन काटकर किया। अंडर-14, 17 और 19 के सभी खेल खंड सचिव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर प्रधानाचार्य रामचंद्र और खंड सचिव इंद्रजीत सिंह की देखरेख में करवाई गई। इन खेल को संपन्न करवाने में साहिल, नितिन, राजिंद्र सिंह, राजेश कुमार, भीम सिंह, ओंकार चोपड़ा, रमनजीत सिंह, रितू रानी, सीमा धीमान, अनिल भाटिया, प्रवेश भाटिया, रजनी छाबड़ा, प्रवीन वर्मा, कुशवकांत, रमनदीप, मोनिका ने अहम भूमिका निभाई।
अंडर-14 में आर्मी स्कूल अव्वल
इसी तरह अंबाला खंड टू में एसजीएफआई के अंतर्गत खेले जाने वाली आयु वर्ग-14, 17 और 19 के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल कैंट में करवाई गई। जिसका आयोजन सचिव मनजीत सिंह और पीटीआई संदीप सिंह ने किया। सोमवार को बास्केटबाॅल के मुकाबले हुए। जिसमें अंडर-14 में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, मेजर आरएन कपूर स्कूल द्वितीय, अंडर-17 में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, एसडी विद्या स्कूल द्वितीय, अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, फादर्स इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय, मेजर आरएन कपूर स्कूल तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें