रंगिया मंडी स्थित नई आबादी क्षेत्र जहां पर बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइटें
अंबाला। रंगिया मंडी से नई आबादी तक करीब आधा दर्जन स्ट्रीट लाइट बंद है। इस कारण क्षेत्र में अंधेरा रहता है। 15 दिन हो गए हैं इन स्ट्रीट लाइट को बंद हुए। एक से दो दिन पहले ही शुरू हुई थी ये लाइटें।
लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से इन लाइटों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। क्षेत्र के लोगों को चोरी का डर सता रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में काफी पुराना नाला है। इस नाले के अधिकतर हिस्से को प्रशासन की ओर से कवर करवा दिया था, लेकिन एक हिस्सा अभी खुला है। नाले के साथ से ही रास्ता गुजर रहा है। रात के समय यहां पर अंधेरा रहता है। इस कारण कभी भी हादसा हो सकता है और कोई भी चोटिल हो सकता है।
सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी गली में पिछले कुछ दिन से स्ट्रीट लाइट बंद है। इसके बारे में ठेकेदार को बताया भी था। ठेकेदार की ओर से एक दो दिन लाइट चालू करा दी थी, लेकिन अब अंधेरा है। भारत का कहना है कि उनकी गली में कुत्ते बहुत हैं कई बार रात के समय अंधेरे में अगर कोई व्यक्ति इस गली से गुजरता है तो कुत्ते उसके पीछे लग जाते हैं।
डिंपल ने बताया कि गली में दाखिल होते ही बहुत पुराना नाला है यह नाला ओपन है। रात के समय जब वह अपने घर जाता है कि उसे नाला नजर नहीं आता। अनिल ने बताया कि उनकी गली में अंधेरा होने के कारण गली में कई लोग गिरकर घायल हो चके हैं।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। जो लाइट बंद हैं मौके पर कर्मचारी भेजकर चेक कराया जाएगा और जल्द ही लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद सदर अंबाला।