फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिना अनुमति रखे झूलों से नुकसान, सामान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मैदान में मेले की बिना अनुमति के झूलों का सामान रखने वाले संचालक यमुनानगर के तिलक नगर निवासी मोहन राणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर परिषद की तरफ से साइकिल ट्रैक और पौधों को नुकसान पहुंचने का तर्क देकर पूरे सामान को सील कर दिया है।
विज्ञापन

साथ ही संचालक पर अंबाला कैंट थाना पुलिस ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संचालक मोहन राणा पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नगर परिषद की जमीन पर अतिक्रमण करने आरोप लगे हैं। यह कार्रवाई बीएनएस की धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि धाराओं के तहत की गई है।
दिए थे सामान हटाने के निर्देश : शिकायतकर्ता नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नगर परिषद का अंबाला-जगाधरी हाईवे किनारे एक मैदान है। इस गांधी मैदान में लोगों के मनोरंजन के लिए साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया है। 2 जून को संचालक मोहन राणा के निर्देशन में कुछ लोगों ने फन फेयर यानी मेले से संबंधित सामान जैसे मशीनरी आदि रख दिया। इस रखने के लिए भारी ट्रकों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

इस कारण कई स्थानों से साइकिल ट्रैक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा टेंट लगाने के लिए जगह-जगह से जमीन खोद दी गई है। जिस कारण मैदान की स्तह, पौधों को भी काफी नुकसान पहुंचा है जो नगर परिषद की संपत्ति है। कई बार मशीनरी हटाने के निर्देश देने के बावजूद भी नहीं हटाई गई। बिना अनुमति सामान रखकर पांच दिन तक नगर परिषद की जमीन का दुरुपयोग किया।
कई बार खराब हो चुका साइकिल ट्रैक : नगर परिषद की तरफ से दो साल पहले गांधी मैदान में 30 लाख रुपये की लागत से साइकिल ट्रैक तैयार किया था। उस समय बैंक स्कवेयर के निर्माण कार्य के चलते यह ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था। दो माह पहले ही नगर परिषद ने 32 लाख रुपये की लागत से एक बार फिर ट्रैक को तैयार किया था। जबकि मैदान में लगने वाले मेलों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। बावजूद दोबारा मशीनरी से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें