फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ी से बंधे दलित युवक की मौत पर सियासत तेज

Fri, 18 Oct 2013 04:38 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में बेड़ियों में बंधे युवकों में से एक दलित युवक रामकुमार की मौत  मामले में सियासत तेज हो गई है। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। सैलजा ने कहा कि पुलिस शराब पीकर लोगों पर अत्याचार कर रही है और सरकार चुप्पी साधे है।

उन्होंने मुआवजा राशि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर यही हादसा रोहतक या झज्जर में होता तो राज्य सरकार कम से कम बीस लाख रुपये मुआवजा देती।

केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा वीरवार को मृतक युवक के घर सांत्वना देने पहुंचीं। सैलजा ने राज्य सरकार, पुलिस व जिला प्रशासन को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार को मुआवजा देकर पुलिस कर्मियों की करतूत पर पर्दा डालना चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि पुलिस कर्मी चौकी व थानों में बैठकर शराब पीते हैं और अवैध हिरासत में रखकर किसी की पिटाई इस कदर करते हैं कि जान चली जाए।
 सैलजा ने पीड़ितों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रदेश के रक्षक बन चुके हैं भक्षक!
सैलजा ने कहा कि पुलिस लोगाें की रक्षक है, मगर यहां इस घटना में तो रक्षक ही भक्षक बने हुए  प्रतीत हो रहे हैं। सैलजा के अनुसार अंबाला मेरा संसदीय क्षेत्र है, जब मेरे ही क्षेत्र में दलित युवकों के साथ इतना अत्याचार हो रहा है, तो मैं दूसरे राज्यों व दूसरे शहरोें में जाकर कैसे दलित हित की बात करूं। उन्होंने मामले की जांच किसी निष्पझ एजेंसी और न्यायिक जांच कराने की मांग की।

पहले दो फिर 5 लाख की मदद राशि
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक विनोद शर्मा वीरवार को रामकुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिजनों की मांग पर सरकार द्वारा दी जाने वाली 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करवाने की घोषणा की और कहा कि उन्होंने इस राशि के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात कर ली है।

रामकुमार का पार्थिव शरीर बुधवार की रात े पीजीआई रोहतक से पोस्टमार्टम के बाद अंबाला लाया गया था और वीरवार सुबह आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना, विधायक विनोद शर्मा, पुलिस आयुक्त राजबीर देसवाल, उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग, पुलिस उपायुक्त विनोद कौशिक, मेयर रमेश लाल मल, कांग्रेसी नेता बृजलाल सिंगला, अनिल कुमार, पूर्व मीडिया कोआर्डिनेटर दलीप चावला बिट्टू,  तहसीलदार राजीव शर्मा, रविदास बस्ती सभा के अध्यक्ष नछतर राम, मदन मोहन घेल, रविन्द्र गुप्ता, जर्नादन ठाकुर, नरेंद्रजीत सिंह, नरेश सहगल, धर्मपाल चड्ढा सहित कई मौजूद थे।

विक्रम का भी पूछा हालचाल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मुलाना और विधायक विनोद शर्मा ने इसके उपरांत सिविल अस्पताल अम्बाला शहर में इस घटना में शामिल दूसरे युवक विक्रम से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने इस अवसर पर बताया कि इस मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है और घटना में शामिल दूसरे युवक विक्रम को सिविल अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें