खबर से संबंधित फोटो नंबर 59 व 60
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में सिटी के नेशनल हाईवे स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में समाजसेवी सदस्यों की ओर से कांवड़ शिविर लगाया गया। जहां सदस्यों की ओर से डाक कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। समाजसेवी सुभाष चंद्र गोयल, राकेश कुमार, राम गोयल, दमन व पुष्प आदि सदस्यों ने बताया कि बीते 25 वर्षों से डाक कांवड़ शिविर लगाकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भोले बाबा के भक्तों की श्रद्धापूर्वक सेवा की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे हरिद्वार से डाक कांवड़ियों की आवाजाही शिविर में शुरू हो गई थी। जहां पर आने वाले सभी भोले भक्तों का सर्वप्रथम फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं उनके लिए चाय, जूस, फल-फ्रूट, दूध व भोजन आदि की व्यवस्था की गई। बीते 14 फरवरी को करीब दो ट्रक व दो अन्य गाड़ियों में 100 से अधिक भक्त डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। यह डाक कांवड़ हरिद्वार से 56 घंटों में बरवाला पंजाब लेकर पहुंचते हैं। इसी प्रकार पंजाब के रामपुरा फुल, टपा मंडी, गांव सेना सहित दर्जनों डाक कांवड़ प्राचीन श्रीराम मंदिर में लगाए गए शिविर में पहुंची।