फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर से बाहर शिफ्ट होंगी डेयरियां, अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट तैयार

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी क्षेत्र में चल रही डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने और पशुपालकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। करधान और ब्राह्मण माजरा क्षेत्र में 21 एकड़ भूमि पर बनने वाले इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट की अद्यतन स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसे आगामी एक से दो दिनों के भीतर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को भेज दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार की ओर से इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए 60.16 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने बताया कि निदेशालय से अंतिम हरी झंडी मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य छावनी के रिहायशी इलाकों से डेयरियों को बाहर निकालकर शहर की सफाई और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना है। कॉम्प्लेक्स में पशुपालकों के लिए करीब 200 प्लॉट काटे जाएंगे। इसके अलावा यहां गोबर के निस्तारण के लिए बायोगैस प्लांट, दूध के भंडारण के लिए मिल्क चिलिंग प्लांट, चारा भंडारण केंद्र और पशुओं के इलाज के लिए 24 घंटे कार्यरत पशु चिकित्सा अस्पताल का निर्माण भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

-
टांगरी नदी पर बनेगा नया पुल
डेयरी कॉम्प्लेक्स तक पशुपालकों और भारी वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कनेक्टिविटी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत टांगरी नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए विभाग की ओर से पुनः टेंडर (री-टेंडरिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर ने बताया कि एक-दो दिन में स्टेटस रिपोर्ट भेजे जाने के बाद अगले चरण के कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें