फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बेलन से थाली पीट कर जताया विरोध, बोले: महिलाओं के लिए घर चलाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण बाला जैन की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन ने सरकार के खिलाफ थालियां बजाकर रोष जताया। जगाधरी गेट पर एकजुट हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में थालियां व बेलन बजाकर दुकानदारों को भी महंगाई के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। किरण बाला जैन ने कहा कि पिछले सात सालों में महंगाई चरम पर है। दालों, सरसों के तेल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से अब महिलाओं को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। महंगाई के कारण उन परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया, जोकि रोज रोजी रोटी कमाकर अपने परिवारों का पेट पालते हैं। इनके सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस अब केंद्र सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलविंद्र सिंह पुनिया, तरुण चुघ, दविंदर वर्मा, रिंकू पुनिया, कुलदीप सिंह गुल्लू, पार्षद मिथुन वर्मा, इशु गोयल, महिला कांग्रेस प्रधान रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें