फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी खुलने के बाद छात्रों ने की कॉलेज खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के कम होते आंकड़ों के साथ अब सरकार ने प्रैक्टिकल विषयों के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी खोल दी है। इसके बाद अब छात्र कॉलेज खोलने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है बहुत से ऐसे विषय होते हैं, जिनमें थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल का काम होता है। जो कि ऑनलाइन पढ़ाई में बिल्कुल भी संभव नहीं है। इस कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्रों का कहना है कि पिछले साल भी उनके कॉलेज नहीं लगे थे और जब कॉलेज खुलने लगे तो दोबारा कोरोना केस बढ़ने साथ कालेज बंद करने की नौबत आ गई। इस कारण इस बार भी उनकी ऑनलाइन पढ़ाई ही चल रही है।
विज्ञापन

हमारे संकाय में जितना काम थ्योरी का है उससे ज्यादा प्रैक्टिकल का है। लेकिन कोरोना के कारण कॉलेज बंद हैं। इस कारण ऑनलाइन पढ़ाई ही चल रही है। जिससे हम छात्रों का काफी नुकसान हो रहा है। सरकार को कॉलेज खोलने के आदेश भी जारी कर देने चाहिए।
- तजीम।
जब सब कुछ खुल गया है। बाजारों में भारी भीड़ होती है तो कॉलेजों को भी खोल देना चाहिए। वैसे भी आजकल के छात्र कोरोना को लेकर जागरूक हैं। जो कॉलेज में सभी कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे। वहीं अभी भी अपने स्तर पर कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

- सुमित यादव।
कॉलेज के अधिकतर छात्र 18 साल से अधिक उम्र के हैं। जिन्होंने वैक्सीन भी लगवा ली है। तो कोरोना का खतरा कॉलेज के छात्रों के लिए कम है। वहीं जिन छात्रों के नहीं लगी है उनके लिए कॉलेज स्तर पर वैक्सीन अभियान चलाया जा सकता है।
- आयुषी।
पिछले एक साल से अधिक समय से कॉलेज बंद हैं। इस कारण हम छात्रों की पढ़ाई बहुत अधिक प्रभावित हो रही है। सरकार को कोरोना के कम होते केस को देखते हुए कालेज खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए। जिससे छात्र अपनी पढ़ाई को जारी रख सकें।
विज्ञापन

- तनु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें