फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर कसा जाएगा शिकंजा, प्रॉपर्टी सर्वे की खामियों को 10 दिन में किया जाएगा दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण कार्यों पर नकेल कसने के लिए निगम आयुक्त ने अलग से विंग तैयार की है। जोकि अवैध निर्माण की पूरी गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके साथ-साथ नगर निगम की जमीन पर यदि किसी ने अवैध कब्जा किया हुआ है तो उनकी भी मॉनिटरिंग की जा रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खडगटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों पर नकेल कसने के लिए नगर निगम द्वारा संबंधित को नोटिस भी जारी किए गए हैं। वहीं याशी कंस्लटेंसी कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में जो खामियां आ रही हैं उनका भी 10 दिन के भीतर दूर किया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि इसके लिए 10 सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के डीएमसी की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की गई है, डेयरी शिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाई जा सके। आयुक्त धीरेंद्र ने कहा कि खतौली स्थित डेयरी कांपलेक्स का निरीक्षण कर लिया गया है। गोबर के खात्मे के लिए वहां बायोगैस प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त जो भी दिक्कतें वहां आ रही हैं उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। इस मौके पर डीएमसी अरुण भार्गव, चीफ इंजीनियर महिपाल भी मौजूद रहे।
पार्षदों और पब्लिक के बैठने के लिए बनाया जाएगा हाल
नगर निगम में पार्षदों के लिए बैठने की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं पब्लिक के लिए भी कोई बैठने का स्थान नहीं है। टोकन सिस्टम भी एक साल से बंद पड़ा है। निगम आयुक्त ने कहा कि टोकन सिस्टम का मामला अब संज्ञान में आया है। रही बात पार्षदों और जनता के बैठने की तो नगर निगम में सीएफसी काउंटर के पास ही दोनों के लिए व्यवस्था लगभग कर दी गई है। जल्द ही एक सुनिश्चित स्थान बैठने के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सभी समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप
निगम आयुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था, इंजीनियर वर्क या अन्य के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं गए हैं, ताकि हर कार्य पर बारीकी से नजर रखी जा सके। स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को देखने के लिए रात को भी कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया गया है, जहां पर भी लाइटों की न जलने की समस्या पाई गई उसे ठीक करवाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें