फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिलिंडर का वजन 2 किलो कम, पुलिस को सौंपी शिकायत

Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के महेशगन में बाइक पर सिलेंडर लाने वाला कर्मचारी। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गैस सिलिंडर का वजन दो किलो कम मिलने पर छावनी निवासी क्षितिज दत्ता सहित ओंकार सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इसके अलावा उन्होंने अंबाला के उपायुक्त व संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति बाइक पर गैस सिलिंडर देने के लिए महेशनगर स्थित एक घर में आया। जब उससे सिलिंडर का वजन करवाया गया तो उसके पास रखी मशीन में गैस सिलिंडर का वजन 29 किलो 500 ग्राम आया और जब इस गैस सिलिंडर को शक के आधार पर नजदीक ही एक कबाड़ी की दुकान पर जाकर तोला गया तो यहां गैस सिलिंडर का वजन दो किलो कम यानी 27 किलो 350 ग्राम आया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंबाला छावनी में सिलिंडरों से गैस चोरी करने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ दिन पहले भी ऐसे एक मामले में एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अब फिर से यह काम शुरू हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि सिलिंडरों से गैस चोरी करने की शिकायतों पर विराम लग पाए।

अंबाला छावनी के महेशगन में बाइक पर सिलेंडर लाने वाला कर्मचारी। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें