फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बहस के बाद दो युवकों की बाइक को कार से मारी टक्कर, घसीटता ले गया

Sat, 25 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। फतेहगढ़ गांव के निकट आपसी बहस की रंजिश रखे युवकों ने बाइक सवार दो युवकों को कार से टक्कर मार दी। पंजोखरा थाना पुलिस ने हमलावर प्रियांशु, जश्न, हर्ष पंडित पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में तसडौली गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 23 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे बाइक पर अपने दोस्त सतनिंद्र सिंह के साथ जटवाड़ तक गया था। जटवाड़ गांव पहुंचे तो आरोपी कलरेड़ी निवासी प्रियांशु, जश्न, हर्ष पंडित की आपसी बहस हो गई थी। उस समय तो लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवा दिया, तभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। वह मौके से वापस अपने गांव की ओर चल दिए थे, तभी आरोपियों ने दोपहर 2 बजे फतेहगढ़ गांव के पास राधा स्वामी सत्संग घर के पास कार में पीछे से आकर टक्कर मार दी। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मारी व घसीटकर ले गये। बाद में हमलावर मौके से कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें