फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह-शिमला से निकली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से लेह-शिमला से निकली साइकिल रैली रविवार को कैंट पहुंची। राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से अखिल भारतीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। एनसीसी कैडेट्स देशभर में ऐसी साइकिल रैलियों के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस सिलसिले में रविवार को लेह-शिमला से यहां पहुंची साइकिल रैली में शामिल युवाओं का भव्य अभिनंदन किया गया। साथ ही बैटन एक्सचेंज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। यहां पहुंचने पर ग्रुप कमांडर एवं शौर्य चक्र के विजेता ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह ने साइकिल रैली में शामिल युवाओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए भी किया जागरूक
साइकिल रैली में शामिल युवा जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के जरिए भी लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की इस पहल का असर दिखने लगा है। धीरे-धीरे लोग स्वच्छता को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस अंदाज में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की थी। अब वह अभियान बन चुका है उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट्स देश की चारों दिशाओं में स्वच्छता को लेकर जागरुक रैलियां निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ है कि देश की जनता को बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता अपनानी होगी। इसके बाद ग्रुप कमांडर ने साइकिल रैली के कप्तानों को सम्मानति कर उनकी जमकर प्रशंसा की।
दिल्ली में समाप्त होगी रैली
लेह-शिमला से चली साइकिल रैली अंबाला के बाद कुरूक्षेत्र, करनाल, सोनीपत व रोहतक होते हुए 27 सितम्बर को दिल्ली पहुंचेगी। वहीं रैली का समापन होगा। रैली में शामिल सभी युवा जगह-जगह लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक जगहों पर युवाओं की ओर से नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों से सफाई को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने का आग्रह करते हैं ताकि देश बीमारी मुक्त हो सके। ब्रिगेडियर राजेश्वर ने बताया कि आने वाले कुछ सालों में स्वच्छता अभियान के शानदार रिजल्ट पूरी दूनिया के सामने होंगे। तब भारत की गिनती भी दूनिया के साफ सुथरे देशों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें