फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत की कंटीली तारों में छोड़ा करंट, महिला की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 39 से 43
विज्ञापन


मक्का की फसल को बचाने के लिए ट्रांसफार्मर से खेत मालिक ने सीधा कंटीली तारों में छोड़ा हुआ था करंट
घास काटते समय चपेट में आई थी महिला, खेत मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
ग्रामीणों ने एकजुट होकर जताया रोष, मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर चार घंटे बाद खेत से उठाया शव

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कलरेहड़ी गांव स्थित मक्का के खेत की कंटीली तारों में हाई वोल्टेज करंट बह रहा था। इसकी चपेट में आने से महिला की माैके पर ही माैत हो गई। महिला पास में ही घास काट रही थी। उसकी पहचान कलरेहड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय नैब कौर के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि खेत मालिक ने आवारा जानवरों को भगाने के लिए खेत के पास लगे ट्रांसफार्मर से ही एक तार को कंटीली तारों से जोड़ दिया था।
करीब 240 वाट का करंट कंटीली तारों में सरपट दौड़ रहा था। इस बात से बेखबर महिला खेत में घास काटते समय चपेट में आई थी। पंजोखरा थाना पुलिस ने मृतका के बेटे जग्गी कुमार की शिकायत पर खेत मालिक सुच्चा सिंह पर बीएनएस की धारा 105 गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-
पास काम कर रही महिला बची, ग्रामीणों ने जताया रोष
गनीमत यह रही कि साथ घास काट रही दूसरी महिला बाल-बाल बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोष जताया। चार घंटे तक शव को खेत में रखकर खेत मालिक पर कार्रवाई की बात पर अड़े रहे। ग्रामीण पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए।
-
गुस्साए परिजनों ने मौके से डीएसपी अंबाला कैंट को किया फोन

ग्रामीणों ने खेत मालिक की लापरवाही के लिए रोष व्यक्त किया। यहां तक कि मृतका के परिवार से जुड़े लोगों ने पंजोखरा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय कुमार से खेत मालिक को तुरंत गिरफ्तार करने और हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की बात कही थी। यहां तक कि एक व्यक्ति ने सीधा अंबाला कैंट डीएसपी रमेश कुमार को फोन किया। आश्वासन मिलने के बाद आखिर में शांत हुए ग्रामीणों ने शव को उठाकर पुलिस कार्रवाई करने की अनुमति दी।

गर्दन के पीछे व बाजू पर थे करंट के निशान
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर के पोस्टमार्टम में सामने आया कि करंट महिला की गर्दन के पीछे लगा था। इसके अलावा गर्दन की साइड और बाजू पर भी करंट के निशान मिले हैं। हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उधर, बिजली निगम ने भी अपने स्तर पर जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बेटे ने यह दी शिकायत
शिकायतकर्ता कलरेहड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय जग्गी कुमार ने बताया कि वह कुल चार भाई बहन है। 27 मई को 50 वर्षीय माता नैब कौर व चाची राजकली दोनों अपने गांव के खेतों में गई हुई थी। चाची राजकली ने घर पर आकर बताया कि माता की सुच्चा सिंह के खेतों में घास काटते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पाकर वह खेत में पहुंचा तो देखा कि मक्का के खेत की डयोली के पास में बिजली का करंट लगने के कारण माता नैब कौर मृत अवस्था में थीं। आरोपी सुच्चा सिंह ने अपने खेत में मक्का की फसल उगाने के बाद आवारा जानवरों से बचने के लिए लकड़ी के पिल्लर, बल्ली से कंटीली तारों में बिजली का करंट छोड़ा हुआ था। दरांती से घास काटते हुए मां को करंट लगा था। आरोप लगाया कि खेत मालिक ने लापरवाही से मक्की के चारों तरफ कांटेदार और प्लेन लोहे की तार लगाकर गैर कानूनी तरीके से बिजली का करंट छोड़ा हुआ था।
वर्जन
खेत मालिक सुच्चा सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
सब इंस्पेक्टर जय कुमार, थाना प्रभारी पंजोखरा
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें