फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विजय रतन चौक के पास और कबाड़ी बाजार में पुलिया का 3.50 करोड़ से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विजय रत्न चौक के पास और कबाड़ी बाजार में नई पुलिया बनाई जाएगी जोकि पहले से अधिक चौड़ी होगी। इसके बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा ताकि दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी ना हो। पुलिया के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने वर्क ऑर्डर भी संबंधित ठेकेदार को जारी कर दिया है ताकि पुलियों का निर्माण जल्द शुरु हो सके। प्रथम चरण में विजय रत्न चौक के पास पुलिया तोड़ी जाएगी ताकि इसके साथ अधूरे पड़े नाले का निर्माण भी पूरा किया जा सके। इसके लिए जनस्वास्थ्य एवं बिजली विभाग के कर्मचारी सहयोग करेंगे जोकि नाले के अंदर से जा रही मुख्य पाइप लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करेंगे। वहीं बिजली की तारों व खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा ताकि पुलिया के आसपास स्थित दुकानों के संचालकों व रिहायशी क्षेत्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


यातायात न हो बाधित, पुलिस की लेंगे मदद
नगर परिषद ने पुलिया के निर्माण से पहले ट्रैफिक पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है। इस संबंध में नप कार्यालय की तरफ से एक पत्र भी लिखा जाएगा ताकि वाहनों और लोगों के आवागमन के लिए दूसरे रास्ते का प्रावधान किया जा सके और उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। जानकारी अनुसार इसमें दो योजनाएं बनाई गई हैं। पहले वन-वे ट्रैफिक की और दूसरी बैरिकेड्स लगाकर दोनों तरफ रास्ते के संचालन की। इसके लिए सदर बाजार से कबाड़ी बाजार का रास्ते सहित मच्छी मोहल्ले का विकल्प बनाया गया है। वहीं सदर बाजार से गांधी मार्केट की तरफ वाले रास्ते का भी लोग इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा पंजाबी गुरुद्वारे की तरफ से भी लोग आवागमन कर सकेंगे।
-
अभी ये हैं हालात
विजय रत्न चौक के पास पुलिया पर अभी अस्थाई अतिक्रमण है। यहां पुलिया के किनारों पर रेहड़ियां सज रही हैं। वहीं कबाड़ी बाजार की पुलिया काफी पुरानी हो गई है और इसके किनारे भी टूटने लगे हैं। ऐसे में दोनों जगह पुलिया के नवनिर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें