फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा इंसान को कर देता है बर्बाद : बी के रानी दीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्ति अभियान रथ यात्रा के नारायणगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंबाला छावनी से आए बीके शैली बहन ने कहा कि यह यात्रा ब्रह्माकुमारी के मेडिकल विंग की ओर से यह नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के साथ तीन साल का अनुबंध किया गया था। इस अभियान के कारण आज लोग नशा छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी के सभी सेंटर पर राजयोग का अभ्यास करवाया जाता है जिसे सीख कर लाखों लोग नशा मुक्त जीवन जी रहे हैं। नारायणगढ़ में तीन दिन तक स्कूल कालेजों, शिक्षा संस्थाओं और शहर के मुख्य विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नारायणगढ़ के एसडीएम यश जलुका ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। बी के रानी दीदी ने कहा कि नशा इंसान को बर्बाद कर देता है। अनाज मंडी में भी नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान को समझाया गया। इस अवसर पर अनाज मंडी के सभी आढ़तियों सहित निजी चावल मिलों के मालिक तथा नपा चेयरपर्सन रिंकी वालिया, पार्षद प्रदीप गोयल, राजेश धीमान, नवीन नामदेव व कुलदीप सिंह, विजय भूषण, मेजर जगीर सिंह, बरखा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें