फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
अंबाला छावनी के करधान ​​​​स्थित राजकीय स्कूल में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। प्र
विज्ञापन
मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में वार्षिक उत्सव एवं समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को द्वितीय वार्षिक उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को प्रभावित किया। हरियाणवी नृत्य और भांगड़ा की प्रस्तुतियों को विशेष सराहना मिली।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य विनोद नेगी और मुख्याध्यापिका पूनम रानी की देखरेख में हुआ। पूर्व एमसी परमजीत सिंह, बीईओ शैलजा कुमारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार, जीएसएसएस बब्याल की प्रधानाचार्या बलविंदर और एसएमसी प्रधान अनिल कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। लायंस क्लब अंबाला की ओर से अध्यक्ष राजेश कुमार और वाइस गवर्नर अतुल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को टिफिन भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में आत्मविश्वास का विकास
अध्यापक राजेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। मंच संचालन विपिन शुक्ला ने किया। मुख्याध्यापिका पूनम रानी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें