शहर के बस स्टैंड पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू जिला कमेटी की बैठक हुई। प्रवक्
अंबालाा सिटी। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू जिला कमेटी की बैठक बस स्टैंड पर हुई। जिला संयोजक कविता शर्मा व उप संयोजक सतीश सेठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह हड़ताल चारों लेबर कोड वापस लेने, न्यूनतम वेतन 26 हजार लागू करने, अस्थायी कर्मियों व परियोजना वर्कर्स की सेवाएं स्थायी करने, मनरेगा को बहाल कर हाल ही में बनाए वीबी-जी राम जी कानून को रद किया जाए व बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने इत्यादि मांगों को लेकर की जाएगी।
इसे संयुक्त किसान मोर्चा ने भी समर्थन करने का एलान किया। हड़ताल की व्यापक तैयारियों को लेकर जिला की विस्तारित बैठक 11 जनवरी को अंबाला शहर सिटी पार्क में होगी। जिसमें सभी संगठनों की जिला कमेटियां व सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में 12 जनवरी को शिक्षा सदन पंचकुला पर मिड डे मील वर्कर्स के प्रदर्शन, भवन निर्माण कामगार यूनियन का श्रम मंत्री के अंबाला कैंट स्थित आवास पर 17 व 18 जनवरी दो दिन का पड़ाव, रिटायर्ड कर्मचारी संघ अंबाला के 18 जनवरी को परिवहन मंत्री निवास पर मास डेपुटेशन व हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के बजट सत्र पर चंडीगढ़ कूच के समर्थन का भी फैसला लिया गया। बैठक में बाबू राम, सोनिया, शीतल राम, सृजन कुमार, रमेश नन्हेड़ा, कुलदीप चौहान, सतपाल राणा व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान इंद्र सिंह बधाना शामिल रहे।