फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीआरएस ने शुरू की जांच, घटनास्थल का दौरा

विज्ञापन
डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर दुर्घटनाग्रस्त इंजन व ट्रेन के डिब्बे। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के न्यू सरहिंद रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना की जांच के लिए मंगलवार दिल्ली से मुख्य रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश देसवाल टीम के साथ अंबाला पहुंचे और यहां से घटनास्थल का निरीक्षण करने गए। लगभग तीन से चार घंटे के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई तथ्यों को जुटाया और मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

इसके बाद टीम अंबाला रेल मंडल प्रबंधक के कार्यालय में आई और यहां भी घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी हासिल की। इस दौरान अंबाला रेल मंडल के विभागीय अधिकारी और डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह पूछताछ देररात तक जारी रही। इसके बाद टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। अब टीम इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिससे कि दुर्घटना को लेकर सच्चाई सामने आ सके।
इसमें तकनीकी खामी को भी देखा जाएगा। जबकि अस्पताल में उपचाराधीन मालगाड़ी के लोको पायलट और सह लोको पायलट से भी पूछताछ की गई है। हालांकि यह भी सामने आया है कि जांच से पहले ही रेलवे ने लापरवाही बरतने के आरोप में अंबाला रेल मंडल के अधीन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात मालगाड़ी के लोको पायलट विकास कुमार और हिमांशु कुमार को निलंबित कर दिया था, हालांकि ये दोनों अभी जांच का हिस्सा रहेंगे क्योंकि मामले से जुड़ी सच्चाई ये ही बता सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार तड़के लगभग 3.16 बजे डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के न्यू सरहिंद रेलवे स्टेशन पर हादसा हो गया था। जब पहले ही स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से आई दूसरी मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मालगाड़ी का इंजन अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन की मुख्य अप लाइन पर पलट गया और इस दौरान कोलकाता-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन नंबर 04681 लाइन से गुजर रही थी। इस ट्रेन के अंतिम दो कोच इंजन की चपेट में आ गए।
गनीमत रही कि समय रहते यात्री ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं राहत की बात यह भी रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। जबकि प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया था कि मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट ने लाल सिग्नल को दरकिनार करते हुए मालगाड़ी का संचालन जारी रखा था और यही हादसे का मुख्य कारण बना।
वर्जन
दिल्ली से कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी मंगलवार को अंबाला पहुंचे थे। पहले उन्होंन दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर मंडल कार्यालय में भी संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। अब यह उनकी जांच के ऊपर ही टिका है कि मामले का क्या आंकलन निकलता है। यह मानवीय भूल है या फिर तकनीकी खामी। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हादसे के तुरंत बाद रेलवे ने मालगाड़ी के लोको व सह लोको पायलट को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें