फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Thu, 25 Sep 2025 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
देवी भवन मंदिर में दर्शनाें के लिए लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीसरे नवरात्र पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। मां की पूजा व दर्शन के लिए तड़के ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के दो प्राचीन मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा है। जगाधरी के देवीभवन मंदिर और रेलवे स्टेशन स्थित श्रीमूर्ति देवी मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ सुबह व शाम को रही। इस दौरान भक्तों ने मां की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ों के साथ मंदिरों में बच्चों की भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। इस दौरान पूरा दिन मंदिरों से जय माता दी के घोष सुनाई दिए।
नवरात्र के चलते मंदिरों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिर पहुंच मां की प्रतिमा के सम्मुख शीश झुकाकर मनोकामनाएं मांगी। मां की स्तुति के साथ भक्तों ने अपने दिन की शुरुआत की। मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने जय माता दी सहित मां के जयकारे लगाए। इससे नगरी जय माता दी के घोष से गूंज उठी। वहीं, लोगों ने घरों में भी मां की आराधना की। शहर सहित जिले के सभी मंदिरों में देर शाम तक भीड़ देखने को मिली। नवरात्र को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। प्राचीन व पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का हजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र के चलते मंदिरों में भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। तड़के ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। जगाधरी के देवी भवन मंदिर और रेलवे स्टेशन स्थित श्रीमूर्ति देवी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। इन मंदिरों में रात तक श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है। भक्त अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन व भोज के साथ व्रत पूर्ण करेंगे। नवरात्र को लेकर मंदिरों में प्रात: व संध्या कालीन विशेष स्तुति व आरती की मंदिरों में आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को चौथे नवरात्र पर मां के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्माण्डा की आराधना का विधान है। पंडित रमन वत्स ने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्माण्डा की पूजा का विधान है। मां की पूजान के लिए सबसे पहले स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें, यह रंग मां को प्रिय है। इसके बाद कलश की पूजा करें। मां कुष्माण्डा की प्रतिमा स्थापित कर उनका ध्यान करें। उन्होंने बताया कि मां को फल, फूल, मिठाई अर्पित करें। इसके बाद मां की स्तुति करें। दुर्गा सप्तशति का पाठ कर आरती करें और मां को भोग अर्पित करें।

-

देवी भवन मंदिर में दर्शनाें के लिए लगी कतार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें