फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: माता बाला सुंदरी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
माता बाला सुंदरी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुलाना। पावन नवरात्रों के शुभारंभ के साथ ही रविवार को प्रसिद्ध माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जय माता दी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे से माता की पूजा-अर्चना शुरू हुई। दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता बाला सुंदरी की दिव्य पिंडी के दर्शन किए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर मंदिर प्रांगण में विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गई हैं। इससे धार्मिक माहौल के साथ मेले की रौनक भी दिखाई देने लगी है।

माता बाला सुंदरी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें