फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार चुनाव के लिए स्टेशन पर बढ़ने लगी भीड़, फिर बिगड़ने लगी व्यवस्था

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने की को​शिश करते यात्री। संव
विज्ञापन
अंबाला। बिहार चुनाव के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में स्टेशन पर व्यवस्थाएं एक बार फिर बिगड़ती हुई नजर आ रही है, वहीं अमृतसर और लुधियाना की तरफ से आने वाली ट्रेनों के दरवाजे भी बंद मिल रहे हैं, जिन्हें खुलवाने के लिए जीआरपी सहित आरपीएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंगलवार को देर रात भी ऐसे हालात स्टेशन पर देखने को मिले, जबकि बुधवार को भी कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर यात्रियों का मेला लगा रहा।
विज्ञापन


अमृतसर-सहरसा रही पैक
मंगलवार को देर रात लगभग 12:20 बजे अमृतसर से सहरसा जाने के लिए ट्रेन नंबर 15532 जैसे ही प्लेटफार्म तीन पर पहुंची तो पूरी व्यवस्था चौपट हो गई। यात्री कोच में चढ़ने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन कोच के अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजा खोलने की कोई कोशिश नहीं की। अंदर बैठे यात्रियों ने इस अनदेखा कर दिया। जब आरपीएफ व जीआरपी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी दरवाजे खुलवाने की कोशिश की तो वो भी कामयाब नहीं हो पाए। मजबूरन अधिकांश यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रुकना पड़ा और उनकी आंखों के सामने ट्रेन गंतव्य की तरफ रवाना हो गई।

वाणिज्य विभाग ने जारी की थी चेतावनी
बिहार चुनाव व शादी के सीजन को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है, लेकिन उनके द्वारा पेश की गई रिपोर्ट से रेलवे को अंबाला से एक विशेष ट्रेन के संचालन के लिए बाध्य होना पड़ा। रिपोर्ट में बताया गया था कि छठ की तरह ही एक बार फिर स्टेशन पर काफी भीड़ हो गई है और व्यवस्थाएं बुरी तरीके से प्रभावित हो रही हैं, ऐसे में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। जब यह रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय पहुंची तो तुरंत विशेष ट्रेन के संचालन के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन


बिहार चुनाव व शादी के सीजन को लेकर एक बार फिर भीड़ काफी बढ़ गई है। अमृतसर और लुधियाना से आने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक आ रही हैं। इसलिए बुधवार रात को अंबाला से कटिहार के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई गई है, अगर जरूरत पड़ी तो अन्य का भी संचालन किया जाएगा।
- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संव

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते यात्री। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें