फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों के लिए बसें निशुल्क, बस स्टैंड पर दिखी भीड़000

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। बुधवार दोपहर से शुरू हुई सुविधा के बाद ही बहनें अपने भाईयों के घर जाने के लिए रवाना हुई। यही कारण रहा कि दोपहर 12 बजे से ही बस स्टैंड व अन्य बस स्टॉप सेंटर पर महिला यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। दूसरी ओर से रोडवेज प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजार किए गए थे, इस दौरान विशेष तौर पर कर्मचारियों की बस स्टैंड के बाहर ड्यूटी लगाई थी, इनका कार्य बसों को बस स्टैंड के अंदर लाने के लिए बस चालक को निर्देश देना था।
विज्ञापन

इस संबंध में जब बस अड्डा इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कई बार देखा गया है कि कुछ बस चालक सीधे ही बसों को आगे ले जाते हैं। उन्हें ही रोकने के लिए उन्होंने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जो बसों को बस स्टैंड में ला रहे हैं, ताकि भाईयों के घर जाने के लिए निकली बहनों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें