अंबाला सिटी। बीते वर्ष से इंतजार कर रहे किसानों को अब फसल मुआवजे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग के निर्देशों पर दो सीजन के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत विभाग को अंबाला में बीमा कंपनी का अनुबंध मिला है। यह कंपनी अब किसानों की फसलों का निर्धारित मूल्यों पर बीमा किया जाएगा। इससे सैंकड़ों किसानों को राहत की सांस मिलेगी। इसके साथ ही बीते वर्ष के नुकसान की भरपाई के लिए भी मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल राजस्व विभाग ही फसल खराब के लिए किसानों को मुआवजा दे रहा है। लेकिन इसमें बहुत समय लग जाता है।
अंबाला क्लस्टर को नहीं मिली थी कंपनी
दरअसल, निदेशालय ने प्रदेश को तीन क्लस्टर है। जिनमें अलग-अलग कंपनियां फसल बीमा योजना का काम करती है। अंबाला क्लस्टर दो में आता है। यहां पर जो कंपनी थी वह सिर्फ कपास और बाजरा की फसलों का बीमा कर रही थी। यह फसलें मुख्य तौर पर अंबाला में नहीं होती। धान और गेहूं के लिए किसी भी कंपनी ने अपना आवेदन नहीं दिया था। इसलिए दो सीजन से यहां पर फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। अब विभाग को अंबाला क्लस्टर के लिए एचडीएफसी एग्रो कंपनी फसल बीमा का काम करेगी।
आवेदन तिथी में होगा बदलाव
डीडीए जसविंद्र सिंह ने बताया कि बीमा योजना के तहत बीते वर्ष 396 प्रति एकड़ का प्रीमियम दिया था। इस बार कंपनी देरी से मिली है तो अभी तक प्रीमियम को निर्धारित नहीं किया गया है। विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जाता है। अंबाला को कंपनी देरी से मिली है इसलिए आवेदन की तिथी को बढ़ाया जाएगा।
इन आपदा के लिए मिलेगा मुआवजा
फसल बीमा योजना के तहत ओलावृष्ठि, जलभराव, तूफान अन्य आपदा से फसल को नुकसान होता है तो उसमें बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है। जबकि आग लगने या फसल में कोई बीमारी का मुआवजा नहीं दिया जाता है।
फिलहाल कंपनी निर्धारित की हुई है। प्रीमियम की राशि निर्धारित कि जा रही है। इसके साथ ही आवेदन की तारीख में भी बदलाव किया जाएगा। अंबाला में लगभग 100 किसानों का मुआवजा रुका हुआ है। जिसे दे दिया जाएगा।
जसविंद्र सिंह, डीडीए कृषि विभाग अंबाला