फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को हंगामा करने से रोका तो फौजी को कुल्हाड़ी मारी

Thu, 03 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात गांव गरनाला में कुछ युवकों को हंगामा न करने के लिए कहना फौजी पर भारी पड़ गया। इन युवकों ने फौजी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। बीच बचाव करने आई फौजी की मां को भी चोटें आई हैं। दोनों को सिटी सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से फौजी की गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घायल के भाई हरबंस निवासी गरनाला ने बताया कि उनका भाई पवन कुमार सेना में बतौर नायक तैनात है और देहरादून में पोस्टेड है। वह दो माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात घर के पास ही कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। इस पर उसके भाई पवन बाहर गया और इन युवकों को वहां से जाने को कहा। इसी बात से यह युवक तैश में आ गए और कुल्हाड़ी लेकर आए और घर के बाहर ही पवन पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से भाग गए। बीच बचाव करने आई उनकी मां को भी चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत ही सिटी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पवन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक परिजन सिविल अस्पताल में ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें