अंबाला कैंट। 2 हरियाणा एनसीसी बटालियन के तत्वाधान में बुधवार को कैंट के जीएमन कालेज में नशे कल लत पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग आफिसर कर्नल सुखमीत सिंह मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए कैडेट्स को नशे की लत के मुख्य कारणों व दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी किस प्रकार नशीले पदार्थों का शिकार हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप समाज में अपराध, चोरी व डकैती की समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने युवा एनसीसी कैडेट्स को कहा कि वो इस नशे की लत से दूर रहें और समाज व देश के विकास में अपनी साकारात्मक भूमिक निभाएं।