फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: नागरिक अस्पताल में खड़ी पुलिस वैन में भिड़े दो बंदी, नाक पर कड़ा लगने से एक लहुलूहान

Fri, 05 May 2023 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

 सैंट्रल जेल की पुसिल दोपहर के समय अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में दो बंदियों को लेकर पहुंची थी। पार्किंग में खड़ी पुलिस वैन में ही दोनों बंदियों में मारपीट हो गई थी,  बाद में भारी पुलिस बल तैनात हुआ।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के नागरिक अस्पताल में सैंट्रल जेल से उपचार के लिए लाए गए दो बंदियों के बीच कहासूनी के बाद मारपीट हो गई। बंदी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी पुलिस वैन में ही मौजूद थे कि दोनों बंदी आपस में झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते एक बंदी ने दूसरे की नाक पर कड़े से वार कर लहुलूहान कर दिया। देखते ही देखते अस्पताल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में भारी पुलिस बल तैनात हुआ और दोनों को अलग किया। घायल बंदी को प्राथमिक उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ही दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। घायल बंदी की पहचान कैथल निवासी विनोद के रूप में हुई है।

जोकि लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और करीब डेढ़ साल से जेल में बंद था। शुक्रवार को दोपहर के समय सैंट्रल जेल की गारद बंदियों को उपचार के लिए अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन


घायल विनोद ने बताया कि वह हमला करने वाले बंदी को जानता तक नहीं था और वैन में कोई भी बात नहीं हुई थी। अचानक उसने बहस शुरू की और इतने में वह कुछ समझ पाता कि हमला कर लहुलूहान कर दिया। इलाका पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें